फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anti india demonstrations in old srinagar

श्रीनगर के शालटेंग में हिंसक प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2016 11:37 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
anti india demonstrations in old srinagar
श्रीनगर में बंद रही दुकानें - फोटो : PTI

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र शालटेंग में शुक्रवार को स्थानीय लोगों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। उनकी मांग है कि पुलिस ने जो आरोपी ड्राइवर को रिहा किया है, उसे फिर से गिरफ्तार किया जाए। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने इलाके में सभी दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रखे। 

विज्ञापन


श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर धरना दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के साथ भिड़ गए। हालात काबू से बाहर देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की गई। इस कार्रवाई के बाद ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया।    
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले एक इंस्टीट्यूट के छात्र को गाड़ी ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। वीरवार को उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने मांग की कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed