फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anti gunda squad of jammu inactive

जनाब, कहां गुम हो गया एंटी गुंडा स्क्वायड

Fri, 15 May 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
anti gunda squad of jammu inactive

जम्मू शहर में मनचलों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों के बाहर और राह चलते युवतियों को छेड़ने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पुलिस के एंटी गुंडा स्क्वायड की कमी खल रही है। इस स्क्वायड को शहर के अलग-अलग स्थानों पर युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था, लेकिन इस समय यह स्क्वायड गुम हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस भी इसकी जरूरत नहीं समझती। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शहर में छेड़छाड़ और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं को देखते एंटी गुंडा स्क्वायड का गठन किया था। इस स्क्वायड को मोटरसाइकिल भी दिए गए। लेकिन इस समय यह स्क्वायड निष्क्रिय पड़ा हुआ है। इसकी वजह से शहर में मनचलों की हरकतें बढ़ गई हैं। अकेले गांधी नगर थाने में ही हर दूसरे तीसरे छेड़छाड़ करने की शिकायतें पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


अभी एक दिन पहले ही छन्नी में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। यही नहीं, शहर में झपटमारी की भी कई घटनाएं बढ़ रही हैं। एसएसपी उत्तम चंद का कहना है कि ऐसा लगाता नहीं कि शहर में गुंडा स्क्वायड की आवश्यकता है। क्योंकि गुंडों जैसी घटनाएं नहीं हो रही। छेड़छाड़ करने की घटनाएं एक अलग मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर शिकंजा कसने के लिए शहर में जगह-जगह स्क्वायड हैं। पुलिस ने कंट्रोल रूम में ही बोल रखा है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो। पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी शहर में तैनात रहते हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed