{"_id":"628bf3080fbaf24a9a7d6fde","slug":"anti-encrochment-drive-jammu-city-news-jmu2604277188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मट बाजार से दो ट्रक सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मट बाजार से दो ट्रक सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम ने सोमवार को गुम्मट बाजार में अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा गया दो ट्रक सामान और सड़कों के किनारे खड़े किए गए वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच काफी बहस भी हुई है।
नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ दोपहर साढ़े 12 बजे गुम्मट बाजार में पहुंची और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त करने के साथ ही फुटपाथ को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया है। इसके अलावा बेतरतीब ढंग से खड़ी की गई तीन से चार रेहड़ियों को सामान के साथ जब्त किया है। अधिकारियाें ने बताया कि दुकानों के बाहर सामान रखने और फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां पहले भी अभियान चलाया गया था।
लेकिन दुकानदारों ने फिर से सामान दुकानों के बाहर रखना शुरू कर दिया था, जिस कारण अभियान चलाया गया है। नगर निगम ने दो ट्रक सामान जब्त किया हैं। प्रवर्तन दल के प्रभारी हितेश गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसलिए दुकानदार नियमों का पालन करते हुए सामान को दुकानों के अंदर ही रखें।