{"_id":"5dbc87c08ebc3e93b85d3d21","slug":"anti-encroachment-campaign-in-samba-samba-news-jmu1963443145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ चला पीला पंजा
विज्ञापन
सांबा के बागला मे अतिक्रमण हटाते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/विजयपर। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम को तेज कर दिया है। शुक्रवार को जिले के बागला गांव में डीसी रोहित खजूरिया और एसएसपी शक्ति पाठक की देखरेख में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 127 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।
ठंडी खुई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे 121 कनाल और 13 मरला जमीन से सटे चारदीवारी, कई प्रवेश द्वार, स्थायी और अन्य अवैध ढांचों का गिराया गया। जबकि पाखरी में 5 कनाल 7 मरला सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। डिप्टी कमिश्नर के र्निदेश पर एसडीएम विजयपुर सीपी कोतवाल केे देखरेख पर राज्य की भूमि पर बनाए गए हर अवैध रूप से निर्मित ढांचे को मुक्त करवाया गया।
दरअसल, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कई साल से कुछ राजनीतिक और भूमाफिया गिरोह ने सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। प्रशासन को लगातार इसकी शिकायत मिलती रही है। डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को रेवेन्यू विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी जेसीबी के साथ विजयपुर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से बनी पानी की टंकी को गिराया। उसके बाद जोगपुर, सत्रह मील क्षेत्र में निजी रिहाइश पर भी जेसीबी मशीन चलाई गई और अवैध निर्माण को तोड़ा। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। डीसी खजूरिया ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।