{"_id":"60bdf8c58ebc3eae725c8b8e","slug":"anti-corruption-bureau-raided-passport-office-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: एसीबी ने पासपोर्ट कार्यालय में मारा छापा, ये बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: एसीबी ने पासपोर्ट कार्यालय में मारा छापा, ये बात आई सामने
Mon, 07 Jun 2021 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:15 PM IST
सार
एसीबी ने श्रीनगर में पासपोर्ट कार्यालय में छापेमारी की है। विदेशी मूल की एक महिला को पासपोर्ट जारी करने का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट कार्यालय द्वारा अफगानिस्तान की एक महिला को पासपोर्ट जारी किया गया है। महिला की शादी एक स्थानीय से हुई है लेकिन उसे अब तक नागरिकता नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एसपी साहिल और डिप्टी एसपी रईस अहमद के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर में छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों से जानकारी मांगी। महिला की शादी श्रीनगर के एक कारोबारी के साथ 1986 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। महिला को पहला पासपोर्ट 2003 में जारी किया गया था। उसके पास स्टेट सब्जेक्ट सर्टिफिकेट और अन्य प्रमाण भी थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा होगा मेमोरियल: इसी महीने जमीनी स्तर पर शुरू होगा अरूण जेटली मल्टी स्पोर्टस कांप्लेक्स का काम
विज्ञापन