{"_id":"5d63f6a78ebc3e93a6298a9d","slug":"anti-corruption-bureau-raid-three-places-of-forest-range-officer-in-kishtwar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनामी संपत्ति मामले में फॉरेस्ट रेंज अफसर के तीन ठिकानों पर एसीबी के छापे, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनामी संपत्ति मामले में फॉरेस्ट रेंज अफसर के तीन ठिकानों पर एसीबी के छापे, रिकॉर्ड जब्त
Mon, 26 Aug 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ फॉरेस्ट डिविजन के पूर्व रेंज अफसर अल्ताफ हुसैन के खिलाफ बेनामी संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज करने के बाद अल्ताफ हुसैन के कई ठिकानोें पर छापा मार कर विभिन्न रिकॉर्ड जब्त किए। अल्ताफ किश्तवाड़ के अखयाराबाद के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई ब्यूरो ने अल्ताफ के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद की है।
अल्ताफ का दच्छन सूईद और जम्मू के सुंजवां में अल्ताफ के दो डबल स्टोरी और किश्तवाड़ बस स्टैंड के पास तीन मंजिला घर है। इसके अलावा एक सेंट्रो कार, एक बाइक और एक स्कूटी भी है। ब्यूरो ने जांच में पाया कि अल्ताफ के पास जितनी संपत्ति है वह उसके बैंक खातों से मेल नहीं खाती। 1980 से लेकर 2013 तक अल्ताफ ने अपने कार्यकाल में गैर कानूनी ढंग से मोटी कमाई की।
एंटी करप्शन ब्यूरो के स्पेशल कोर्ट डोडा से सर्च वारंट लेने के बाद सोमवार को ब्यूरो की टीम ने जम्मू के सुंजवां, किश्तवाड़ और डोडा में सर्च की, इसमें कई चेक और पासबुक भी मिली हैं। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। कई और खुलासे ब्यूरो की तरफ से किए जा सकते हैं।