फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Another young man kidnapped by terrorists in Shopian of jammu and kashmir

एक और युवा का आतंकियों ने किया अपहरण, शोपियां से अगवा किए गए सभी युवाओं को छोड़ा

Tue, 20 Nov 2018 03:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Nov 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
Another young man kidnapped by terrorists in Shopian of jammu and kashmir
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में अगवा किए गए सभी युवाओं को रिहा करने के कुछ ही घंटे बाद सोमवार को देर शाम एक अन्य युवा का आतंकियों ने अपहरण कर लिया। इसकी शिनाख्त बटमुरन के परवेज वानी के रूप में हुई है। रिहा सभी युवा अपने घर सही सलामत पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस घटना में शामिल हिज्ब और जैश के आतंकियों के खिलाफ  सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इसमें शामिल आतंकियों को मार गिराया जाएगा। जिले में जैश को बड़े झटके लगे हैं जिसके चलते उनमें बौखलाहट है। यही कारण है वह ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी युवाओं को रिहा कर दिया गया है और वह अपने घर पहुंच गए हैं। घर पहुंचे युवा काफ ी खौफजदा हैं क्योंकि आतंकियों द्वारा उन्हें आखिरी वार्निंग देते हुए रिहा किया है। उन्हें अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी गई है। सफानगरी वाली घटना के पीछे हिज्ब जबकि हरमेन वाली घटना को जैश ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां जिले में गत वीरवार से आतंकियों द्वारा स्थानीय युवाओं को अगवा करने का सिलसिला शुरू किया गया था। करीब 11 युवाओं को मुखबिरी के शक में अगवा किया गया था। इनमें से दो को मौत के घाट उतार दिया गया।

वीरवार को देर रात को आतंकियों ने जिले के सफानगरी इलाके से पांच युवाओं को अगवा किया था जिनमें से तीन को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया। एक उनके कब्जे में था। कुछ घंटों बाद पुलवामा जिले के एक गांव से कक्षा 11 के छात्र नदीम मंजूर का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। 

शनिवार को भी पांच युवाओं को अगवा किया गया था जिनमें से दो को कुछ घंटों बाद रिहा किया गया था। दो उनके कब्जे में थे। जबकि एक अन्य युवक हुजैफ  अहमद निवासी मंजगाम कुलगाम की गला कटी लाश बरामद हुई थी। एक अन्य युवक को रविवार को अगवा किया गया था जिसे छोड़ा नहीं गया था। इन तीन घटनाओं में आतंकियों के कब्जे में चार युवा थे जिन्हें सोमवार को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed