{"_id":"6379d41f46613b03554db430","slug":"another-spo-killed-in-a-road-accident-in-bike-and-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सड़क हादसे में एक और SPO की मौत, बाइक और कार की टक्कर में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सड़क हादसे में एक और SPO की मौत, बाइक और कार की टक्कर में गई जान
Sun, 20 Nov 2022 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:45 PM IST
सार
जम्मू के दोमेल क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर में एक एसपीओ की मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को शहर के बाहु फोर्ट नाके के पास हुए सड़क हादसे में एसपीओ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू में बीते चार दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की मौत हो गई है। रविवार को जम्मू के दोमेल क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर में एक एसपीओ की मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को शहर के बाहु फोर्ट नाके के पास हुए सड़क हादसे में एसपीओ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जम्मू के दोमेल में बाइक और कार की टक्कर में हो गई। इस हादसे में एसपीओ मनोहर लाल घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एसपीओ मनोहर लाल (40) पुलिस थाना झज्जर कोटली में तैनात थे और सुकेतर दोमेल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
बुधवार को जम्मू के बाहु फोर्ट नाके के पास सुबह करीब चार बजे ट्रक और टिप्पर की टक्कर हो गई। ट्रक श्रीनगर से तमिलनाडु की ओर जा रहा था। इस हादसे में स्पेशल पुलिस ऑफिसर रजत चौधरी की मौत हो गई। मामले में पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि रजत चौधरी अरनिया के रहने वाले थे और फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन