फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another discrimination with jammu in b.ed course

सरकार कर रहा है जम्मू के साथ ये बड़ा भेदभाव

Wed, 10 Jun 2015 08:15 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
another discrimination with jammu in b.ed course

पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने सरकार पर जम्मू के साथ एक और भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पहले बीएड का एक साल का कोर्स होता था, जिसे जम्मू यूनिवर्सिटी में बढ़ाकर दो साल कर दिया गया, लेकिन कश्मीर यूनिवर्सिटी में अभी भी एक साल का कोर्स है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह जम्मू के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव है। कश्मीर के विद्यार्थी एक साल में कोर्स पूरा करेंगे, जबकि नौकरी के दौरान दोनों की मान्यता बराबर होगी। अब जम्मू के विद्यार्थियों को या तो दो साल में कोर्स पूरा करना होगा, अन्यथा उन्हें कश्मीर जाकर एक साल में कोर्स करना होगा।
विज्ञापन


चूंकि दोनों यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज्यपाल और प्रो चांसलर मुख्यमंत्री हैं, इसलिए रियासत के दोनों संभागों में स्थित यूनिवर्सिटी में एक जैसे नियम लागू किए जाने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम एक जैसे होने चाहिए

another discrimination with jammu in b.ed course

चाढ़क ने कहा कि इस संबंध में जस्टिस वर्मा की सिफारिशों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में कोर्स दो साल का करने के निर्देश दिए हैं। वह दो साल के कोर्स के विरोधी नहीं हैं, लेकिन नियम एक जैसे होने चाहिए।

जम्मू में कई निजी बीएड कालेज हैं, जिसमें रियासत के बाहर से विद्यार्थी बीएड करने के लिए आते हैं। यदि जम्मू में दो साल लगेंगे तो बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी कश्मीर से कोर्स करने के लिए पहुंचेंगे। यह एक षड्यंत्र है।

कश्मीर के कालेजों में पहले ही नन अटैंडिंग कैटेगरी के तहत बीएड के कोर्स हो रहे हैं। कालेज विद्यार्थियों से फीस सहित अन्य शुल्क ले लेते हैं और उन्हें सिर्फ परीक्षा देने के लिए आना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed