{"_id":"580242024f1c1b67522924e2","slug":"another-death-from-dengue-in-kathua","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: कठुआ में डेंगू के डंक से एक और मरीज की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कठुआ में डेंगू के डंक से एक और मरीज की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 15 Oct 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ शहर में डेंगू के डंक से एक और मरीज की मौत हो गई। बीते दो सप्ताह के भीतर डेंगू से मौत का यह दूसरा मामला है।
कठुआ जिले में पांच और डेंगू के मरीज सामने आए हैं। जिला अस्पताल कठुआ में की गई प्राथमिक जांच में एलाइजा टेस्ट के दौरान इन पांच मरीजों की पुष्टि हुई है।
हालांकि निदेशालय की ओर से वेरिफिकेशन के बाद ही इन मामलों को सार्वजनिक किया जाएगा। जिले में डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 19 पहुंच गई है।

मरीजों को मेडिकल कॉलेज को किया जा रहा रेफर
dengue
- फोटो : Demo Pic
जानकारी के मुताबिक कृष्णा कालोनी निवासी रमेश चंद्र (48) चार दिन से जीएमसी जम्मू में डेंगू का उपचार करवा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रमेश चंद्र के भाई ने बताया कि उन्हें सप्ताह भर पहले बुखार की शिकायत के बाद इलाज के लिए पठानकोट ले गए थे।
वहीं उन्हें डेंगू होने की पुष्टि भी हुई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए परिवार के सदस्य उन्हें जीएमसी जम्मू ले गए। इस दौरान लगातार उनका ब्लड प्लेटलेट काउंट कम होता चला गया। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। कठुआ में ज्यादातर पीड़ित इसी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर में डेंगू से एक मौत हो चुकी है।