फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another audio viral of jakir musa

हिज्ब से निकाले गए आतंकी जाकिर मूसा का एक और आडियो वायरल

Mon, 15 May 2017 11:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 15 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
another audio viral of jakir musa
जाकिर मूसा का आडियो वायरल - फोटो : डेमो फोटो

पूर्व हिज्ब कमांडर जाकिर मूसा ने सोमवार को एक नया ऑडियो टेप जारी किया। इसमें जाकिर ने कहा कि वह भारतीय सुरक्षाबलों से कश्मीर में अपनी लड़ाई जारी रखेगा। हुर्रियत नेताओं को पूर्व में दी धमकी के मामले पर मूसा ने इस ऑडियो टेप में कहा कि कश्मीर में लड़ रहे सारे आतंकी भारतीय फौज या सुरक्षा एजेंसियों को अपने बीच किसी मतभेद का फायदा नहीं उठाने देंगे।

विज्ञापन


इस ऑडियो टेप में जाकिर कह रहा है कि सभी मुजाहिद्दीन शर्रियत और शहादत पर यकीन करते हैं। मूसा ने उन आतंकी संगठनों का मजाक भी उड़ाया, जिन्होंने हिज्ब के उससे अलग होने के बाद उसे अपने समर्थन का एलान किया था। वायरल हुए ऑडियो में मूसा ने कहा, मैंने हरकत-उल-मुजाहिद्दीन या कश्मीरी तालिबान जैसे किसी संगठन का नाम नहीं सुना है।
विज्ञापन


अगर वह पाकिस्तान के हैं तो उन्हें बताना चाहता हूं कि मुझे संयुक्त राष्ट्र-इस्लामी शासन के तहत काम कर रहे संगठनों का समर्थन नहीं चाहिए मेरे लिए अल्लाह पर्याप्त है। पर अगर वह इंटेलिजेंस एजेंसियों के लोग हैं तो उनसे कहना है कि वह हमे बेवकूफ नहीं बना पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों को धमकी का आडियो भी आया था सामने

another audio viral of jakir musa
आतंकी संगठन ने जारी किया था वीडियो - फोटो : Demo Photo
गौरतलब है कि पिछले दिनों कश्मीर में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो स्लाइड शो सामने आया था। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जाकिर मूसा ने अलगाववादी नेताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह नहीं सुधरे तो उनका गला काटकर लाल चौक पर लटका दिया जाएगा। साथ ही इस ऑडियो में घाटी में इस्लामी खलीफा का साम्राज्य स्थापित करने की बात कही गई थी। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद हिजबुल ने मूसा से किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed