फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   annual Urse mela in reasi

Jammu News: जहां हिंदू और मुस्लिमों के लिए बनता है अलग-अलग प्रसाद, उर्स मेला भाईचारे की मिसाल

विज्ञापन
annual Urse mela in reasi
पौनी के झंडी मोड स्थित जियारत पर 17 जनवरी से जारी है आठ दिवसीय मेला
विज्ञापन

मंगलवार को होगा समापन, प्रतिदिन माथा टेक रहे सभी समुदायों के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के झंडी मोड भारख स्थित जियारत पर हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले आठ दिवसीय उर्स मेले की शुरूआत 17 जनवरी को हुई है। इस मेले में धार्मिक सौहार्द व आपसी भाईचारे की मिसाल देखने मिलती है। यहां हिंदुओं के लिए अलग और मुस्लिमों के लिए अलग खाना बनाया और परोसा जाता है। यह मेले की खास बात है।
मेले के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा प्रदेश तथा बाहरी राज्यों के लोग माथा टेकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मेले के दौरान बनाए जाने वाले खाने को हिंदू समुदाय के लिए अलग तथा मुस्लिम समुदाय के लिए अलग से बनाया जाता है। अलग-अलग स्थानों पर बैठा कर दोनों समुदाय के लोगों को परोसा भी जाता है। उर्स मेले में सहयोग देने वालों के मुताबिक हिंदू समुदाय के लिए अलग से वैष्णो खाना बनाया जाता है। उनकी अलग से रसोई होती है, ताकि किसी के धर्म को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन

मेले के दौरान सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू व सिख भी आते हैं, और जियारत में माथा टेकते हैं। रविवार को भी मेले में माथा टेकने वालों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लगभग आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। 17 जनवरी से शुरू हुआ उर्स मेला मंगलवार को समपन्न होगा। जियारत पर मियां मोहम्मद इस्माईल साहिब खसुसी दुआ पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
झरने में नहाने से बीमारी मुक्त होने की मान्यता
जिले के श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद दूसरे सबसे बडे़ धार्मिक स्थल शिवखोड़ी रनसू धाम मार्ग पर भारख में स्थित जियारत वर्षों पुरानी है। शिवखोड़ी की तरफ आने जाने वाले यात्री यहां थोड़ी देर रुक कर माथा जरूर टेकते हैं। स्थानीय लोगों में जियारत के प्रति काफी आस्था है। जियारत के कुछ दूरी पर ढलान में झरना भी है, जिसमें पूरे साल पानी बहता रहता है। मान्यता है कि उक्त झरने के पानी में नहाने से कई प्रकार के चर्म रोग दूर होते हैं, वहीं पेट संबंधी बिमारियां भी ठीक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed