{"_id":"61990cd841071c6fe90cedb2","slug":"annual-function-reasi-news-jmu2482352185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइकॉनिक दिवस समारोह में बच्चों ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइकॉनिक दिवस समारोह में बच्चों ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन
सलाल आइकोनिक दिवस पर मुस्कान की दिव्यांग आईशा बानों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण व सलाल के अधिका?
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। ज्योतिपुरम के रामलीला मैदान में शनिवार को सलाल आइकॉनिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सामाजिक संस्था मुस्कान के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी लोगों की वाहवाही लूटी।
शनिवार सुबह आइकॉनिक दिवस की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इसके साथ ही कुछ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के दिव्यांग बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा, और देशभक्ति के तराने गाए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, ब्लॉक रियासी के डीडीसी सदस्य जगजीवन लाल और पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा ने कहा कि सलाल प्रोजेक्ट का विकास कार्य कराने में अहम योगदान है। सामाजिक कार्यों के अलावा स्कूलों का जीर्णोद्घार किया गया है। कई स्थानों पर शौचालय बनाकर लोगों को सुविधा प्रदान की गई है। आए दिन चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि सावलाकोट प्रोजेक्ट के काम की देखरेख रियासी से ही की जाए, ताकि जहां के युवाओं को फायदा मिल सके। एनएचपीसी के जम्मू क्षेत्र प्रमुख तथा कार्यपालक निदेशक राजन कुमार ने सलाल प्रोजेक्ट के साथ अन्य प्रोजेक्ट की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एनएचपीसी को 50 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य दिया है। उम्मीद है कि निगम के सीएमडी ऐके सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों की भागीदारी से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष रियासी प्रवीण बेगम, बीडीसी अध्यक्ष अरनास नीना देवी, डीडीसी सदस्य अरनास राजकुमारी, सरपंच किरण बाला, सरपंच रवि कुमार, आदि उपस्थित रहे।