{"_id":"64541411ab1267ebf60772d4","slug":"ankit-emergency-visa-three-months-jammu-news-c-10-jam1008-108546-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब मां का होगा संस्कार, अंकित को मिला तीन माह का आपातकालीन वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब मां का होगा संस्कार, अंकित को मिला तीन माह का आपातकालीन वीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह के पुत्र अंकित को मां जयमाला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आपातकालीन वीजा दिया गया है। पिछले साल लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने पर उन्हें सरकार ने ब्लैक लिस्ट में डाला था। इसके कारण वीजा नहीं मिल रहा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखकर माफी मांगी। सरकार ने उन्हें आपातकालीन वीजा देने का फैसला लिया।
अंकित को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन महीने का आपातकालीन वीजा दिया गया है। वीजा की प्रति उन्होंने फेसबुक अकाउंट में साझा कर सरकार का शुक्रिया किया है। वह प्रो. भीम सिंह के इकलौते बेटे है। पिछले साल फरवरी में लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया था। उन्होंने पत्र में लिखा कि उच्चायोग में अंडे और पत्थर फेंकने पर पछतावा है। वीजा नहीं मिलने के कारण मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहे, इसलिए ब्लैकलिस्ट से बाहर किया जाए।
शवगृह में रखा है शव
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता जय माला का निधन 26 अप्रैल को जम्मू में हुआ था। बेटे अंकित के अनुरोध पर शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है।