{"_id":"67b79ce6beb8a83851054087","slug":"animals-like-hippopotamus-indian-bison-will-be-seen-in-jambu-zoo-jammu-news-c-10-lko1027-550610-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्बू चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, भारतीय बाइसन जैसे जानवर देखने को मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्बू चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, भारतीय बाइसन जैसे जानवर देखने को मिलेंगे
विज्ञापन
जम्मू। जम्बू चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, भारतीय बाइसन (गौर), शुतुरमुर्ग, लकड़बग्घा, भेड़िया और मछली पकड़ने वाली बिल्ली जैसे जानवर देखने को मिलेंगे। इसके लिए वहां 13 नए बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को जम्बू चिड़ियाघर के विस्तार को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें संशोधित लेआउट योजना पर भी चर्चा हुई। इसमें बताया की नए पशु बाड़ों का निर्माण, वॉक-थ्रू एवियरी, बुनियादी ढांचे का विकास और आकर्षण को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। इसमें संशोधित लेआउट योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या की समीक्षा की। यहां गर्मियों के महीनों में ज्यादा से ज्यादा लोग आए इसके लिए सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। मुख्य वन्यजीव वार्डन सर्वेश राय ने मौजूदा सुविधाओं और आगामी वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 17 पशु बाड़े हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में 18 अतिरिक्त पशु बाड़ों का निर्माण किया जाना है। इनमें भूरे भालू, हिम तेंदुआ, ज़ेबरा, जिराफ़, गैंडा और लाल पांडा जैसी प्रमुख प्रजातियां रखी जाएंगी। प्रमुख आकर्षण डायनासोर पार्क है, जिसका उद्देश्य आने वाले लोगों को शिक्षित व मनोरंजन करना है। बैठक में बताया कि 2023-24 के दौरान कुल 2,13,523 लोगों ने जम्बू चिड़ियाघर का दौरा किया। 2024-25 में दशकों की संख्या 1,80,144 तक पहुंच गई है, जिससे इस अवधि के दौरान 3.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ब्यूरो
-- --