{"_id":"6499f820bc840942c10a6259","slug":"animals-care-jammu-news-c-10-jam1008-148686-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीमार एवं घायल पशुओं के उपचार के लिए बनेंगी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीमार एवं घायल पशुओं के उपचार के लिए बनेंगी समितियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बीमार और घायल बेसहारा पशुओं को समय पर उपचार देने के लिए समन्वय समितियों का गठन किया जाएगा। इन गतिविधियों की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए पशु प्रेमियों, स्वयंसेवकों और निवासी कल्याण संघों को शामिल करते हुए विभिन्न स्तरों पर समन्वय समितियों का गठन किया जाएगा।
सड़क पर रहने वाले पशुओं की बेहतर देखभाल और कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर ये समितियां काम करेंगी। जम्मू शहर में कुत्तों की संख्या वृद्धि को कम करने के साथ-साथ रेबीज उन्मूलन में मदद करने के लिए एबीसी कार्यक्रम की प्रभावशीलता के बारे में समुदाय को संवेदनशील बनाने, सूचित करने और शिक्षित करने के लिए भी काम करेंगी। सोमवार को निगम के वेटरनरी अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने पशु कार्यकर्ताओं, प्रेमियों, स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। इसमें बताया कि निगम के अधीन 33,000 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी/टीकाकरण किया गया है। मौजूदा वर्ष में 3190 मवेशियों को बचाया भी गया है।