फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Animal smugglers took the policeman by hanging him in the car for four kilometers

संकट में जान : चार किलोमीटर तक पुलिस कर्मी को गाड़ी में लटकाकर ले गए पशु तस्कर, बमुश्किल ट्रक का पीछा कर साथी को बचाया 

Wed, 09 Feb 2022 05:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

पुलिस कर्मियों को पशु तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद चेकिंग शुरू की गई। जब एक ट्रक में पुलिस कर्मी चेकिंग करने के लिए उसमें चढ़ा तो चालक ने वाहन को वहां से भाग दिया। लगभग चार किलोमीटर पीछा करने के बाद वाहन को रोका गया। इसके बाद पुलिस कर्मी नीचे उतरा।  

विज्ञापन
Animal smugglers took the policeman by hanging him in the car for four kilometers
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनपुर के रास्ते होने वाली मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता ही उनके लिए आफत बन गई। पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक को जांच के लिए जब लखनपुर में पुलिस ने रोका और ट्रक की तलाशी लेने के लिए पुलिस कर्मी चढ़े। तभी ट्रक चालक ने तेज गति से ट्रक को दौड़ा दिया। जिससे ट्रक में चढ़े पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मग्गर खड्ड के पास हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण ट्रक चालक को रुकना पड़ा। इस बीच पीछे से आ रही पुलिस ने उसे वहीं घेरकर पकड़ लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुर में नाके पर तैनात पुलिस टीम को चकमा देने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक नंबर यूके4सीबी-3510 जिस पर दिखावे के लिए पुराने कपड़े लदे थे। संदेह के आधार पर रोककर पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की तो घबराए ट्रक चालक जुल्फेकार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला पडाऊ तहसील टांडा जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश ने ट्रक को तेजी से आगे बढ़ा दिया और तेज गति में भगाने लगा।
विज्ञापन


जिससे ट्रक पर तलाशी लेने के लिए चढ़े पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। आननफानन में पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर जाकर अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक की तलाशी लेने के बाद पुलिस को उसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे 10 मवेशी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें पुलिस ने आजाद करवाने के बाद ट्रक चालक  को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में लखनपुर पुलिस ने धारा 307, 279, 188,186, 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed