{"_id":"8fe9dca3f49fe4affe261865a8523ad1","slug":"angry-people-blocked-the-highway-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हाईवेे जाम किया। सुबह करीब ग्यारह बजे बारिश के बीच लोग हाईवे पर पहुंचे और आवागमन बंद कर दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक वाहन सवार परेशान रहे। डीसी और एसएसपी ने लोगाें को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत 10 दिन पहले भाजपा नेता जंगवीर सिंह चिकू पर गुज्जर समुदाय के लोगाें ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि दस दिन गुजरने के बाद भी पुलिस द्वारा गठित सिट नाकाम साबित हुई है। लोगों का कहना था कि पुलिस किसी दबाव के चलते मामले में देरी कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालोें का कहना था कि एक ओर अवैध तरीके से गुज्जर समुदाय के लोग जमीनाेंपर कब्जा कर पक्के घर बना रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस व राजस्व विभाग तमाशा देख रहा है। यही नहीं, कई ऐसे लोग हैं, जो बाहरी प्रदेशों से यहां आए और अवैध ढंग से स्टेट सब्जेक्ट बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि स्टेट सब्जेक्ट की जांच करवाई जाए। साथ ही सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। लोगों ने सभी 18 आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। एक कमेटी का गठन करने के लिए भी कहा, ताकि क्षेत्र की शांति न भंग हाो।