फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry people blocked the highway to

गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Wed, 01 Apr 2015 01:52 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the highway to

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हाईवेे जाम किया। सुबह करीब ग्यारह बजे बारिश के बीच लोग हाईवे पर पहुंचे और आवागमन बंद कर दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक वाहन सवार परेशान रहे। डीसी और एसएसपी ने लोगाें को आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 10 दिन पहले भाजपा नेता जंगवीर सिंह चिकू  पर गुज्जर समुदाय के लोगाें ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि दस दिन गुजरने के बाद भी पुलिस द्वारा गठित सिट नाकाम साबित हुई है। लोगों का कहना था कि पुलिस किसी दबाव के चलते मामले में देरी कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालोें का कहना था कि एक ओर अवैध तरीके से गुज्जर समुदाय के लोग जमीनाेंपर कब्जा कर पक्के घर बना रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस व राजस्व विभाग तमाशा देख रहा है। यही नहीं, कई ऐसे लोग हैं, जो         बाहरी प्रदेशों से यहां आए और अवैध ढंग से स्टेट सब्जेक्ट बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने मांग की है कि स्टेट सब्जेक्ट की जांच करवाई जाए। साथ ही सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। लोगों ने सभी 18 आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। एक कमेटी का गठन करने के लिए भी कहा, ताकि क्षेत्र की शांति न भंग हाो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed