फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry mob pelted stones at ADGP and Divcom in Dhangri village

Dangri terror attack: ढांगरी गांव में नाराज भीड़ ने किया एडीजीपी व डिवकॉम पर पथराव, गाड़ी छोड़ भागना पड़ा

Tue, 03 Jan 2023 02:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 02:40 AM IST
सार

Dangri terror attack: दोनों अधिकारी घटना की जानकारी लेने के बाद अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एक समूह वहां पहुंचकर पत्थरबाजी करने लगा। स्थिति को भांपते हुए दोनों अधिकारी वहां से पैदल ही निकल लिए।

विज्ञापन
Angry mob pelted stones at ADGP and Divcom in Dhangri village
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले के ढांगरी गांव में आतंकी हमले से स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश रहा। नाराज भीड़ ने मौके पर स्थिति का जायजा लेने गए एडीजीपी व डिवकॉम पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख दोनों अधिकारी अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही निकल गए।

विज्ञापन


सुरक्षा बल भी भीड़ के गुस्से को देख दूर ही खड़े नजर आए। बताते हैं कि मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारी घटना की जानकारी लेने के बाद अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एक समूह वहां पहुंचकर पत्थरबाजी करने लगा।
विज्ञापन


स्थिति को भांपते हुए दोनों अधिकारी वहां से पैदल ही निकल लिए। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोग इस कदर नाराज थे कि प्रदर्शन स्थल पर भी सुरक्षा बल का कोई भी जवान मौजूद नहीं था। अधिकारी तथा जवान दूर से ही स्थिति पर नजर रख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने ढांगरी में चौथे घर को भी बनाया था निशाना

ढांगरी गांव में सोमवार को हमले के दौरान आतंकियों ने चौथे घर को भी निशाना बनाया था, लेकिन इस घर में कोई अनहोनी नहीं हुई। यह घर कुलदीप राज का था। बताते हैं कि तीन घरों में फायरिंग करने के बाद आतंकी कुलदीप के घर पहुंचे।



उन्होंने पुरुष सदस्यों के बारे में पूछा। घर पर किसी पुरुष सदस्य के मौजूद न होने से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद भाग निकले। फायरिंग में घर में रखा टीवी क्षतिग्रस्त हो गया। दीवारों पर भी गोलियों के निशान मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed