फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry at shopkeeper DSP slapped and SP apologized, jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीरः दुकानदार पर भड़के डीएसपी ने जड़े थप्पड़ और एसपी ने मांगी माफी

Sat, 19 Oct 2019 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Angry at shopkeeper DSP slapped and SP apologized, jammu kashmir news
प्रदर्शन के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के बख्शी नगर मार्केट में डीएसपी ने एक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए। दो घंटे तक बख्शी नगर की मुख्य सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दिया। मान मनौव्वल में खुद एसपी सिटी ने माफी मांगी। इसके बाद अन्य अफसरों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


दुकानदार सचिन गुप्ता ने बताया कि शाम 7 बजे डीएसपी अमित शर्मा अपने साथ पुलिस कर्मियों को लेकर उनके पास आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगा हुआ रैक अंदर करने को कहा। दुकान पर काम करने वाले लड़कों से रैक अंदर करने को कहकर वे खुद दुकान के अंदर आ गए। तभी डीएसपी ने उसको थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि डीएसपी बोलने लगे कि उनके सामने जेब में हाथ डाल कर क्यों घूम रहे हो। थप्पड़ मारकर वह अपनी गाड़ी में बैठ गए। इसके कुछ देर बाद फिर से गाड़ी से उतरे और एक बार फिर थप्पड़ मार दिया। सचिन के भाई राजीव ने कहा कि कुछ भी बोलने के लिए समझाना ठीक है। लेकिन थप्पड़ मारकर समझाने का तरीका पुलिस ड्यूटी के भी खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाय हाय के नारे लगने लगे दुकानदार

थप्पड़ मारे जाने की सूचना मिलने पर सचिन के रिश्तेदार और आसपास के दुकानदार दुकान के बाहर पहुंच गए। उन्होंने सड़क को बंद कर दिया। जेकेपी हाय हाय के नारे लगने लगे। लोगों ने डीएसपी की ओर से माफी मांगने तक प्रदर्शन जारी रखने को चेताया। इस बीच बख्शी नगर के एसएचओ करण चलोत्रा, पक्का डंगा के एसएचओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके कहने पर कोई नहीं माना।

इसके बाद एसपी सिटी अमृतपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से कहा कि वह डीएसपी की तरफ से माफी मांगते हैं। लोग फिर भी नहीं माने। इसके बाद बख्शी नगर के पूर्व एसएचओ नरेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से बात की। फिर जाकर लोग मानें। लोगों ने कहा कि दोबारा यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगा रहा जाम
सड़क बंद होने से दो घंटे तक रास्ता बंद रहा। दस दौरान अखनूर रोड की बसों और अन्य वाहन घंटो जाम में फंसे रहे। पुलिस भी जाम को क्लीयर करने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed