फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anganwadi workers try suicide

आंगनबाड़ी वर्कर ने की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 19 Sep 2017 11:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 19 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers try suicide
घरना के दौरान आत्मदाह का प्रयास - फोटो : DEMO PHOTO

धरने के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर एंबुलेंस तैनात कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर दो दिन से धरना दे रही हैं।

विज्ञापन


इस बीच हताश होकर एक वर्कर ने अपने आपको आग के हवाले करने की कोशिश की, जिसे अन्य ने बमुश्किल बचाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सरकार उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने सोमवार को धरना दिया था।
विज्ञापन


इस कारण लंबा जाम लग गया था। उनकी मांग है कि अन्य राज्यों की तरह ही उन्हें भी वेतनमान दिया जाए। आरोप लगाया कि रात भर धरना देने के बाद भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री महिला हैं लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इंसाफ नहीं मिला तो सभी आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed