फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ancient temple, two houses gutted in fire in kishtwar

किश्तवाड़ में प्राचीन मंदिर जलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Tue, 15 Dec 2015 10:09 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
ancient temple, two houses gutted in fire in kishtwar

किश्तवाड़ में मंगलवार को शरारती तत्वों ने मुगल मैदान में एक प्राचीन मंदिर को जलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंदिर में आग की सूचना मिलते ही तनाव फैल गया। सुबह से ही मुगल मैदान से लेकर किश्तवाड़ तक धरना प्रदर्शन शुरू हो गए।  

विज्ञापन


जगह-जगह रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन होने लगे। प्रदर्शन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग थे। दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। तनाव को देखते हुए राज्य मंत्री सुनील शर्मा और आईजी दानेश राणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए। साथ ही मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग का भी भरोसा दिलाया। डीसी ने बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल किया गया था

ancient temple, two houses gutted in fire in kishtwar

जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मुगल मैदान तहसील में मेहर नाग देवता का मंदिर है। मंदिर में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति काली थी। सरपंच ने तारिक अहंद ने बताया कि रात्रि के समय छानसीरी गांव में पहले दो मकानों में आग लगने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद ही इस मंदिर में आग की खबर मिली। इसकी सूचना मुगल मैदान में तैनात सेना के जवानों ने उन्हें दी। उसे बताया गया कि देखो स्कूल में आग लगी है। वह जब घर से बाहर निकले तो देखा कि मंदिर में आग लगी है।

इस पर उसने इलाके के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक मंदिर जल गया था। घटना की सूचना मिलते ही छात्रू मुगल मैदान, डेढपेठ, संगमबती, कुडिया और भंडारकूट में सड़क पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

किश्तवाड़ शहर में भी कई जगह टायर फूंक कर लोगों ने बंद कर प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जिले में तनाव को देखते हुए राज्यमंत्री सुनील शर्मा, आईजी दानेश राणा हेलीकाप्टर से पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed