{"_id":"60f915a58ebc3eb00b1db2f6","slug":"anantnag-terror-attack-condition-of-injured-police-constable-s-wife-and-daughter-out-of-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग आतंकी हमला: घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग आतंकी हमला: घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर
Thu, 22 Jul 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:22 PM IST
सार
चश्मदीदों के अनुसार हमला करने वाले आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती अल्ताफ के तौर पर बताई गई है।
विज्ञापन
अनंतनाग आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकागुंड वेरीनाग में आतंकियों के हमले में घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जिले के एक अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार देर शाम जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में सज्जाद की पत्नी नाहिदा और बेटी माहिदा को गोलियां लगी थी, जबकि सूत्रों के अनुसार गोलियों की आवाज सुनने के बाद सज्जाद घर से भाग निकला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलेे के बाद आसपास के इलाकों में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन