फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   An incident of firing takes place in Sopore area of Baramulla

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में नगर पालिका कार्यालय पर आतंकी हमला, निगम पार्षद और सुरक्षाकर्मी की मौत

Mon, 29 Mar 2021 02:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
An incident of firing takes place in Sopore area of Baramulla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सोमवार दोपहर आंतकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने सोपोर स्थित नगर पालिका कार्यालय पर फायरिंग कर दी। इस आतंकवादी हमले में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई।उन्होंने कहा कि हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आतंकी हमले के बाद एजेकेपीसी के अध्यक्ष शफीक मीर ने कहा कि एक पार्षद की मौत हुई है, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के पंचायत नेताओं को सुरक्षा दी जानी चाहिए। हमने 3-स्तरीय पंचायत प्रणाली बनाकर अपना काम किया है, लेकिन केंद्र सरकार हमें सुरक्षित करने में विफल रहा है। उधर, कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने एसएसपी सोपोर को घटनास्थल पर मौजूद उन चार पीएसओ को निलंबित करने का निर्देश दिया है जिन्होंने उचित जवाबी कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में हमले में शहीद हुए पुलिस कर्मी शफकत और पार्षद रियाज अहमद को श्रद्धांजलि दी गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed