फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   An encounter begins at Ganderbal Police and security forces one terrorist killed in pulwama

कश्मीर में बड़ी कार्रवाई: जैश का पाकिस्तानी आतंकी कमाल समेत चार दहशतगर्द मारे गए, एक गिरफ्तार, तीन जगहों पर मुठभेड़

Sat, 12 Mar 2022 07:40 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 07:40 AM IST
सार

घाटी में जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किए। इस बीच चार आतंकियों को मार गिराया गया है। अन्य में तलाश में अभी भी अभियान चल रहा है। आईजी ने बताया कि एक आतंकी को पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
An encounter begins at Ganderbal Police and security forces one terrorist killed in pulwama
मुठभेड़ के दौरान मौके पर सुरक्षाबल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

घाटी में तीन जगहों पर अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश का पाकिस्तानी आतंकी समेत चार दहशतगर्द मारे गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद का सरगना कमाल भाई के तौर पर हुई है। पकड़ा गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा हुआ है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ पुलवामा, गांदरबल और कुपवाड़ा में हुई है। पुलवामा के चेवाकलां इलाके में रात भर चले ऑपरेशन में जैश के दो आतंकवादी और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया।

विज्ञापन

मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी की पहचान कमाल भाई उर्फ जट्ट के रूप में हुई है। वह 2018 से पुलवामा-शोपियां समेत अन्य जगहों पर आतंकी वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज थे। दूसरे मुठभेड़ गांदरबल के सेरच में शनिवार सुबह हुई। यहां जवाबी कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी मारा गया। तीसरा ऑपरेशन कुपवाड़ा जिले के नेचमा रजवार में चलाया गया। सुरक्षाबलों ने यहां लश्कर का आतंकी मारा गया। 
आईजी ने बताया कि पूरे घाटी में कई जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाए हैं। पुलवामा में दो, गांदरबल और हंदवाड़ा में एक-एक आतंकी मारा गया है। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। 

आतंकियों ने सरपंच के घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में मौत 

इससे पहले कुलगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने एक सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन में कुलगाम में दो व श्रीनगर में एक नुमाइंदे को बनाया निशाना

आतंकियों ने इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर दी है। इससे पहले नौ मार्च को श्रीनगर के खोनमुह में आतंकियों ने घर में घुसकर पीडीपी सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी थी। दो मार्च को कुलगाम जिले के कुलपोरा सरांड्रो इलाके में निर्दलीय पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उन्हें घर के  बाहर नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। कश्मीर के भाजपा मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed