{"_id":"6a7d255736754c337b020d6b","slug":"an-earthquake-of-magnitude-5-5-on-the-richter-scale-struck-leh-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: चार घंटे के अंतराल में लद्दाख में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुबह 6:05 बजे पहली बार कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: चार घंटे के अंतराल में लद्दाख में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुबह 6:05 बजे पहली बार कांपी धरती
Thu, 13 Aug 2026 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:31 AM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 6:05 बजे लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार घंटे के अंतराल में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए, जिससे लोगों में डर फैल गया।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, पहला और ज्यादा तेज झटका (मैग्नीट्यूड 5.5) सुबह 6:05 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र 36.88 डिग्री उत्तर अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्व देशांतर पर था। यह भूकंप लद्दाख के लेह में आया था।
An earthquake of magnitude 5.5 on the Richter scale struck Leh, Ladakh, at 6:05 am today: National Centre for Seismology. pic.twitter.com/Y0SQ3mdhQE
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 13, 2026
विज्ञापन