Jammu Kashmir : राजोरी में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।
An earthquake of magnitude 3.6 hits Jammu and Kashmir's Rajouri at around 3:49 am: National Center for Seismology pic.twitter.com/ziM4aUw092
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 16, 2023
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस साल जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता के 13 भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले इसी महीने गुलमर्ग में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 5.2 थी। उससे पहले 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं, डोडा में ही 13 जून को भी भूंकप आया था और उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी। 13 जून के भूकंप में दर्जनों इमारतों और घरों में दरारें देखने को मिलीं थी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार तड़के 4:17 बजे भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 रही थी।