फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amount released to dependents of lawyers who died due to corona infection in ladakh

लद्दाख: वकीलों को 5500 और मुंशियों को 4 हजार रुपये की मदद, संक्रमण से मृतक वकीलों के आश्रितों को राशि जारी

Sat, 05 Jun 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 04:13 PM IST
सार

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जावेद अहमद की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी राहत राशि वितरण के बाद जिला न्यायाधीश इसकी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
amount released to dependents of lawyers who died due to corona infection in ladakh
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र शासित लद्दाख के वकीलों और अदालतों में काम कर रहे मुंशियों को राहत राशि दी जाएगी। लद्दाख उप-राज्यपाल प्रशासन की ओर से बीते वर्ष दी गई आर्थिक सहायता राशि में से जरूरतमंद वकीलों को 5500 रुपये जबकि मुंशियों को 4000 रुपये दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसका आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार यह राशि केवल जरूरतमंद वकीलों और मुंशियों को ही मिलेगी। इसके लिए लाभार्थी का स्टेट बार काउंसिल से संबद्ध होना जरूरी है। इसके अलावा यह लाभ उसी लाभार्थी को मिलेगा, जो सरकार की ओर से दी गई राशि को पहले प्राप्त नहीं कर पाए हैं। इसके लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा, जिसकी पड़ताल संबंधित जिला सत्र न्यायाधीश, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


संक्रमण से मृतक वकीलों के आश्रितों को राशि जारी
कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले एडवोकेट मोहम्मद इसाक की पत्नी तसीना बी, मोहम्मद शाकिर की पत्नी शमीम अख्तर को 4 लाख रुपये देने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है। वहीं एडवोकेट वेलफेयर फंड से एडवोकेट अंबिका रैना को 2.50 रुपये, एडवोकेट नूर मोहम्मद की पत्नी खुरशी को 3 लाख रुपये और एडवोकेट जीए नयाजी की पत्नी मरियम बानो को 2.50 लाख रुपये देने के लिए मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed