फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ammu kashmir news,fraud in jammu,two arrest in delhi

ठगी मामले में दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
ammu kashmir news,fraud in jammu,two arrest in delhi
जम्मू। मेडिकल लैब की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के रहने वाले दंपति को क्राइम ब्रांच जम्मू ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरमोहिंदर सिंह एसईआरए सीयूई लैब प्राइवेट लिमिटेड का सीईओ और गुरप्रीत कौर निदेशक हैं। दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले दंपति ने जम्मू के बख्शी नगर के रहने वाले नमन सिंह को अपनी फर्म की फ्रेंचाइजी देने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न फ्रेंचाइजी दी, न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दो साल से क्राइम ब्रांच इन लोगों की तलाश कर रही थी, लेकिन दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। क्राइम ब्रांच को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। गुरुग्राम, मोहाली, जालंधर, अलवर और विकासपुरी दिल्ली में भी इन लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के पास केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार नमन सिंह ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी थी कि दोनों आरोपी उसके घर पर आए और लैब की फ्रेंचाइजी देने के लिए 50 लाख रुपये लिए। इसमें से 35 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल और 15 लाख सिक्योरिटी के तौर पर शामिल हैं। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह अपनी बिलिंग का 25 फीसदी देंगे, जिससे हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई होगी। इसके बाद अनुबंध हुआ, लेकिन न ही फ्रेंचाइजी दी और न ही पैसे लौटाए। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। दोनों आरोपियों से संपर्क किया गया कि वह जांच में सहयोग करें, लेकिन सहयोग देने की जगह यह लोग बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर गच्चा देते रहे। अब क्राइम ब्रांच ने पुख्ता सूचना के आधार पर इनको दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed