{"_id":"63635e3e969cea50ec4fb48b","slug":"ammu-kashmir-former-chief-minister-mehbooba-mufti-may-soon-leave-her-official-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा जल्द खाली करेंगी सरकारी आवास, करीबी रिश्तेदार के घर हो सकती हैं शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा जल्द खाली करेंगी सरकारी आवास, करीबी रिश्तेदार के घर हो सकती हैं शिफ्ट
Thu, 03 Nov 2022 11:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:54 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर एस्टेट्स विभाग ने 21 अक्तूबर को पूर्व सीएम महबूब को गुपकार स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसकी पुष्टि करते हुए महबूबा ने कहा कि उन्हें सरकारी बंगला फेयर व्यू खाली करने का नोटिस मिला है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती जल्द ही श्रीनगर स्थित सरकारी आवास छोड़ सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर एस्टेट्स विभाग ने 21 अक्तूबर को उन्हें गुपकार स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के नोटिस की पुष्टि करते हुए महबूबा ने कहा कि उन्हें सरकारी बंगला फेयर व्यू खाली करने का नोटिस मिला है।
विज्ञापन
नोटिस में जम्मू-कश्मीर एस्टेट्स विभाग ने लिखा था कि अगर उन्हें (महबूबा) वैकल्पिक आवास की आवश्यकता है तो सरकार अनुरोध पर आवास प्रदान करने के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फेयर व्यू से बेदखल करने का नोटिस कुछ दिन पहले दिया गया था।
विज्ञापन
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है और उम्मीद के अनुरूप है। हालांकि नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बंगला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह स्थान मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को दिसंबर 2005 में आवंटित किया गया था।
जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। इसलिए प्रशासन द्वारा बताया गया आधार सही नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कानून की अदालत में नोटिस को चुनौती देंगी तो कहा कि वह अपनी कानूनी टीम से सलाह लेंगी।