J&K: 'जम्मू कश्मीर पत्थरबाजी की बुराई से मुक्त', भाजपा ने कांग्रेस, पीडीपी, और नेकां को आतंकवाद पर घेरा
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि जम्मू कश्मीर को पत्थरबाजी और आतंकवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कांग्रेस और नेकां पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वहीं, रेड्डी ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि नेकां का घोषणापत्र शांति और विकास के खिलाफ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को जम्मू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर अब पत्थरबाजी की बुराई से पूरी तरह मुक्त हो गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि क्षेत्र में पहले बच्चों को सुरक्षाबलों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जाता था। लेकिन अब ऐसा कोई मामला नहीं है। रेड्डी ने बताया कि कश्मीर में पाक प्रायोजित विरोध और हड़तालें भी समाप्त हो गई हैं और कश्मीरी पंडितों को सम्मान और सुरक्षा के साथ उनके उचित स्थान पर पुनर्वासित किया जा रहा है।
रेड्डी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, पीडीपी, और नेकां ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की ओर धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव केवल वोट की लड़ाई नहीं है। बल्कि आतंकवाद के खिलाफ और जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों की बहाली के लिए एक आंदोलन है। रेड्डी ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि नेकां का घोषणापत्र शांति और विकास के खिलाफ है।
रेड्डी ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर की तस्वीर में आए बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी के कनेक्शन और गरीबों के लिए आवास की कमी थी। लेकिन 42वें और 43वें संशोधन के बाद अब धन सीधे गांवों तक पहुंच रहा है।
रेड्डी ने भाजपा के आगामी घोषणापत्र की घोषणा करते हुए कांग्रेस और नेकां पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे कश्मीर में ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के नाम बदलने की कोशिश पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कांग्रेस और नेकां द्वारा आतंकवादियों को रिहा करने और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पार व्यापार के समर्थन को भी नकारात्मक करार दिया। रेड्डी ने संसद में जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का वादा किया है, जिसे उचित समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी हाईकमान की संसदीय बोर्ड की बैठक में बची हुई सीटों पर निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया और जम्मू-कश्मीर भाजपा मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की समाप्ति और कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का दावा किया हैं। साथ ही कांग्रेस और नेकां पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को आतंकवाद के खिलाफ एक आंदोलन बताया और भाजपा के घोषणापत्र की जल्द घोषणा का संकेत दिया।