{"_id":"5c5d2542bdec220c0c321afa","slug":"amit-shah-will-review-lok-sabha-and-vidhan-sabha-election-preparation-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे अमित शाह, 24 फरवरी को होगा बड़ा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे अमित शाह, 24 फरवरी को होगा बड़ा सम्मेलन
Fri, 08 Feb 2019 12:14 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 24 फरवरी को जम्मू पहुंचेंगे। वह यहां पार्टी के शक्ति केंद्रों के प्रमुखों के सम्मेलन में भी मुख्य अतिथि रहेंगे।
पार्टी सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेताओं को संसदीय क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी कर चुका है। रियासत में पार्टी की तरफ से हो रहे कार्य की जमीनी स्तर पर समीक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आएंगे।
शाह भाजपा की राज्य चुनाव समिति के साथ बैठक कर विभिन्न स्तर की बैठकों में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के उम्मीदवारों के संभावित नामों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाने के संबंध में वह प्रदेश नेताओं का मत भी जानेंगे।

अल्प विस्तारकों के लिए कार्यशाला
भाजपा की तरफ से बुधवार को महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों के अल्प विस्तारकों व अन्य नेताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव युद्धवीर सेठी, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, सचिव पवन शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में खौड़, अखनूर, रायपुर दोमाना, मढ़ और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों के अल्प विस्तारकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कौल ने कहा कि 12 फरवरी से दो मार्च तक विस्तारक रियासत में भाजपा के सभी प्राथमिक सदस्यों से मिलेंगे। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को मजबूती प्रदान करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर आगामी पार्टी के कार्यक्रमों जिसमें कमल दीप संकल्प, मोटर साइकिल रैली, पूर्व सैनिक कार्यक्रम, मन की बात, समर्पण दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।