फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah visit to jammu soon

क्या रियासत में चल पाएगी अमित शाह का ये मंत्र

Tue, 12 Aug 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 Aug 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
amit shah visit to jammu soon

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे है। देखना ये होगा कि क्या अमित शाह रियासत में यूपी में चलाई गई अपनी नीति को फिर से दोहरा पाएंगे।

विज्ञापन


शाह के दौरे से भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

सेठी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जम्मू कश्मीर आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह उनका पहला दौरा होगा।

विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का करेंगे आगाज

amit shah visit to jammu soon

पार्टी प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद स्पष्ट कर चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर पार्टी की प्राथमिकता में रहेगा।

कुशासन और बांटने वाली सियासत से रियासत के लोगों को मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए अमित शाह को मैन आफ द मैच बता चुके हैं।

यहां के लोग अब चाहते हैं कि अमित शाह रियासत में मैन आफ द चेंज बनें। सेठी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को परिवारवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदल सकता है चुनाव का रुख

amit shah visit to jammu soon

उन्होंने कहा कि मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा और उसके कार्यकर्ता तैयार है। शाह के दौरे से रियासत में बदलाव की हवा चलेगी।

भाजपा ही सत्ता में आने के बाद रियासत के लोगों को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से मुक्ति दिला सकती है। इस अवसर पर प्रवक्ता एवं प्रेस सचिव बलवीर रामरतन भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed