अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौेेरे पर भव्य स्वागत की तैयारियां तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रियासत में दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक बनाने में प्रदेश भाजपा जुट गई है। 29 अप्रैल को शाह के स्वागत में भाजपा गेस्ट हाउस तक भव्य रैली निकाली जाएगी।
शाह भाजपा नेताओं, पार्टी के मंत्रियों व संघ परिवार के पदाधिकारियों से बैठक कर संगठनात्मक मुद्दों समेत कश्मीर के हालात पर विशेष तौर पर चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह सुबह दस बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां भाजपा के प्रमुख नेता उनका स्वागत करेंगे। भव्य स्वागत रैली कनाल रोड गेस्ट हाउस तक निकाली जाएगी। इसके बाद गेस्ट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप से रियासत में संगठन व प्रदेश के हालात पर शाह चर्चा करेंगे।
गठबंधन सहयोगी पीडीपी के साथ रिश्तों पर भी चर्चा होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पीडीपी के साथ संबंधों पर कश्मीर पर भाजपा की विचारधारा के बारे में प्रदेश इकाइयों को हिदायतें भी जारी कर सकते हैं। इसके बाद भाजपा प्रखर होकर इन दोनों विषयों पर अपनी बात रखेगी।
दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं पर उत्साह बना हुआ है और इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर ओर मजबूती प्रदान होगी।
भाजपा के मंत्री जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं, शाह के दौरे से पूर्व अपने कार्यों की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं ताकि उपलब्धियों के बारे पूछे जाने पर वह उन्हें अपना रिपोर्ट कार्ड बता सकें। माना जा रहा है कि संगठन व संघ परिवार के नेताओं से बैठक में अमित शाह भाजपा के मंत्रियों के कामकाज पर खासतौर से फीड बैक लेंगे।
शाह के शानदार स्वागत के लिए भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों से सतवारी से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों को सजाना शुरू कर दिया है। निर्माणाधीन बिक्रम चौक फ्लाई ओवर पर भी झंडे लगा दिए गए हैं। शहर के विभिन्न बाजारों व प्रमुख सड़कों पर भी झंडे लगा दिए गए हैं।