फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah to visit jammu on 25 aug

मिशन 44 प्लस को धार देने जम्मू आएंगे शाह

Fri, 22 Aug 2014 11:39 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
amit shah to visit jammu on 25 aug

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह रियासत जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर 24 अगस्त को पहुंचेंगे। दौरे के दौरान शाह की नई टीम में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा भी होंगे।

विज्ञापन


25 अगस्त को कठुआ में रैली का कार्यक्रम होगा, यहां पर पूर्व सांसद लाल सिंह और अन्य भाजपा का दामन थामेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले अमित शाह का 25 अगस्त को एक दिवसीय दौरे का ही कार्यक्रम था लेकिन अब इसे दो दिवसीय कर दिया गया है।

44 प्लस में आएगी तेजी

amit shah to visit jammu on 25 aug

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 24 अगस्त को शाह के जम्मू पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत करने पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें रैली की शक्ल में गेस्ट हाउस लाया जाएगा।

यहां पर पार्टी की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की शाह से बैठक होगी और विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश महासचिव बाली भगत का कहना है कि शाह के दौरे से रियासत जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली भाजपा सरकार के लिए मिशन 44 प्लस को लक्ष्य बना चुकी भाजपा के प्रचार अभियान में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed