फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit shah to visit jammu and kashmir in april

29-30 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे अमित शाह, पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू

Wed, 19 Apr 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 19 Apr 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Amit shah to visit jammu and kashmir in april
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : File Photo

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रियासत में 29 और 30 अप्रैल के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे की तैयारियां पार्टी स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शाह को 29 और 30 अप्रैल को राज्य का दौरा करना है। दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार को भाजपा के सभी विभागों और परियोजनाओं के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद मैनन जम्मू में रहे।

विज्ञापन


उनकी प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बैठक भी हुई। शाह के दौरे की तैयारियों को आखिरी रूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की 21 अप्रैल को पत्नीटाप में बैठक होगी। 22 और 23 अप्रैल को डोडा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें रियासत के सियासी हालात पर विस्तार से मंथन होगा। कश्मीर में जारी हिंसा और सुरक्षा बलों पर बढ़े हमलों पर भी चर्चा होगी और कई प्रस्ताव भी पारित किए जा सकते है। 
विज्ञापन


राज्य में सरकार में गठबंधन सहयोगी पीडीपी के साथ रिश्तों पर भी चर्चा होगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने शाह के राज्य दौरे के पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी स्तर पर शाह का दौरा सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed