फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah to attend rally in jammu for election promotion and for paying tribute to crpf martyrs

जम्मू की धरती से पाकिस्तान और आतंकवाद को ललकारेंगे अमित शाह, इस दिन है श्रद्धांजलि सभा

Wed, 20 Feb 2019 07:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
amit shah to attend rally in jammu for election promotion and for paying tribute to crpf martyrs
Amit Shah - फोटो : फाइल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित 24 फरवरी को जम्मू आकर पाकिस्तान और आतंकवाद को ललकारेंगे। अमित शाह को कार्यक्रम के तहत पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करना था लेकिन पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद अब भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बजाए अमित शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखा है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखे जाने से साफ है कि पाकिस्तान और आतंकवाद के इर्द गिर्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण रहने वाला है। भगवती नगर स्थित ग्राउंड पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद ही अमित शाह अपना भाषण शुरू करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने इसके लिए प्रदेश भाजपा को तैयारियां पूरी करने को कहा है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के करीब जम्मू कश्मीर के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से भाजपा चाहती हैं कि जम्मू संभाग के लोगों की भावनाओं के अनुसार ही अमित शाह का भाषण हो ताकि उसे चुनाव में लाभ मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 24 फरवरी को जम्मू में भाजपा के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करना था। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को देखते हुए अब पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बजाए श्रद्धांजलि सभा होगी और इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाषण भी होगा। 


रैली स्थल का जायजा लिया
भाजपा के प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी और सचिव अरविंद गुप्ता ने भगवती नगर ग्राउंड का दौरा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सेठी ने कहा कि अमित शाह विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सेठी ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील की कि वह अमित शाह की रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे इसके लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed