फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah to attend crpf 83rd raising day parade in jammu today

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के 83वें संस्थापना दिवस में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, लेंगे परेड की सलामी

Sat, 19 Mar 2022 06:24 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 06:24 AM IST
सार

यह पहली बार है जब सीआरपीएफ दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह परेड की सलामी लेंगे। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
amit shah to attend crpf 83rd raising day parade in jammu today
Amit Shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनका दूसरा दिन है। गृह मंत्री शाह जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में गृह मंत्री सीआरपीएफ के जवानों व अधिकारियों को उनकी राष्ट्रभक्ति, वीरता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


यह पहली बार है जब सीआरपीएफ दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह परेड की सलामी लेंगे। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ का गठन 1939 में क्राउन रिप्रिजेंटेटिव पुलिस के तौर पर हुआ था। आजादी के बाद 1949 में इसे तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री स. वल्लभ भाई पटेल ने ध्वज प्रदान करते हुए इसे सीआरपीएफ के रूप में पुनर्नामांकित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed