फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah speaks at jammu

रियासत में बोले अमित शाह, 'कश्मीर पर चिंता की जरूरत नहीं

Sun, 30 Apr 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 30 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
amit shah speaks at jammu
Amit Shah in jammu and kashmir - फोटो : PTI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कश्मीर समस्या पर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। शाह मिशन 2019 के तहत भाजपा की देशव्यापी विस्तार यात्रा के शुभारंभ पर दो दिन के लिए जम्मू आए हैं। 

विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत करने के अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियाें के साथ अलग-अलग बैठक की। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा की नीतियाें परभी बात की। शाह ने कहा कि पार्टी की नीतियों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस दौरान रियासत में गठबंधन सहयोगी पीडीपी को भी कश्मीर पर शाह ने साफ संकेत देने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार दौरे के पहले दिन संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में हुईं दो बैठकों में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा केंद्रित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के हालातों पर कार्यकर्ताओं से संवाद

amit shah speaks at jammu
Amit Shah - फोटो : SOCIAL MEDIA

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने राज्य के हालात खासकर कश्मीर में लगातार बढ़ रही पत्थरबाजी, हिंसा तथा आतंकी घटनाओं पर चिंता जताई। उनकी राय थी कि इस मामले में सख्ती की जानी चाहिए। पत्थरबाजों तथा अलगाववादियों से किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला नहीं किया जाना चाहिए।

इन सारी घटनाओं से विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गठबंधन सरकार के बेहतर काम भी हिंसा के आगे बौने पड़ते दिख रहे हैं। आए दिन घाटी में विवाद के कोई न कोई मुद्दे ढूंढे़ जा रहे हैं। इससे सरकार तथा भाजपा के प्रति रियासत में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने सभी की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा और सरकार का नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है। केंद्र सरकार समस्या के हल के लिए काम कर रही है। पत्थरबाजों तथा उपद्रवियों के प्रति सख्ती बरता जाना अपनी जगह है, सरकार इस मुद्दे को तर्कसंगत तरीके से हल करने में लगी हुई है। इसके बारे में बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। 

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

amit shah speaks at jammu
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala

दोनों बैठकों में अमित शाह ने सकारात्मकता का कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया। कहा कि नकारात्मक भावनाओं को त्यागें और सकारात्मक सोचें। अपने अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक भाव से काम करें। सभी समस्याओं का हल खुद-ब-खुद निकल आएगा।

अमित शाह ने शाम को आयोजित बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों के समक्ष रखीं। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर नोटबंदी तथा एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने से लेकर उज्ज्वला योजना के बारे में लोगों को बताया। वन रैंक वन पेंशन के बारे में कहा कि लंबे समय से लटके इस मसले का हल मोदी सरकार ने कर दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed