Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah says in srinagar, zero tolerance on terrorism funding people

अमित शाह बोले, आतंकी फंडिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सुरक्षाबल

Thu, 27 Jun 2019 10:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 27 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
amit shah says in srinagar, zero tolerance on terrorism funding people
बैठक लेते गृहमंत्री अमित शाह और राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बल आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (असहिष्णुता) की नीति अपनाए और आतंकी फंडिग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। गृह मंत्री अमित शाह ने यह निर्देश गुरुवार को एसकेआईसीसी में राज्य और केंद्र के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


शाह के दो दिवसीय दौरे के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राज्य के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि गृह मंत्री ने राज्य में आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने को कहा है। बैठक के दौरान शाह ने कहा कि आतंकवादियों और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए। आतंकी फडिंग के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का शासन लागू होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रमुख जगहों के नाम शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर हों
केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद का मुकाबला करने में जम्मू और कश्मीर पुलिस के काम की प्रशंसा की और निर्देश दिया कि राज्य सरकार को हर साल शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत को उनके अपने गृहनगर और गांवों में उचित तरीके से याद करना चाहिए। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थानों का नाम भी शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा
गृह मंत्री ने एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि यह बैठक सुरक्षा बलों द्वारा अब तक की गई तैयारियों, पिछले साल की अपेक्षा इस साल किए गए सुधारों और सुरक्षा बलों की और किसी जरूरत पर केंद्रित थी। यात्रा के सुगम रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक और अन्य इंतजामों की भी इस दौरान समीक्षा की गई। उन्होंने यात्रा के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। 


शाह को सुरक्षा परिदृश्य की दी जानकारी
बैठक में सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में सुरक्षा परिदृश्य पर एक विस्तृत जानकारी गृह मंत्री को सौंपी। जिसमें पिछले एक साल के प्रयासों के परिणाम आतंकवाद और उनके भविष्य की योजना शामिल थी। साथ ही बैठक में सुरक्षा परिदृश्य में सुधार को लेकर सराहना की गई और राज्य में शांति के साथ-साथ सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए और क्या सुधार किए जा सकते हैं, इस पर विस्तृत चर्चा भी हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed