फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah Jammu Visit postponed now he will come on 4 and 5 October

Amit Shah Jammu Visit: गृह मंत्री का 30 से प्रस्तावित दौरा स्थगित, अब चार व पांच अक्तूबर को आएंगे

Tue, 27 Sep 2022 02:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 02:22 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह अब चार और पांच अक्तूबर को प्रदेश दौरे पर आएंगे। इससे पहले तीस सितंबर से दो अक्तूबर तक उनका दौरा प्रस्तावित था।

विज्ञापन
Amit Shah Jammu Visit postponed now he will come on 4 and 5 October
अमित शाह की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे में बदलाव की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अब चार और पांच अक्तूबर को प्रदेश दौरे पर आएंगे। इससे पहले तीस सितंबर से दो अक्तूबर तक उनका दौरा प्रस्तावित था। एक अक्तूबर को जम्मू संभाग के राजोरी जिले और दो अक्तूबर को कश्मीर संभाग के बारामुला जिले में रैलियां की जानी थी। जिसमें अब बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को राजोरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दौरा किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि  राजोरी-पुंछ के पहाड़ी लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। पहाड़ी नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों के साथ रैली की तैयारियों पर बैठक में रैना ने कहा, गृह मंत्री की रैली में एक लाख लोग जुटाने का लक्ष्य है। हम मिलकर इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन


राजोरी पहुंचे रैना ने भाजपा जिला इकाई की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही राजोरी और पुंछ जिलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता, जिला प्रधान राजिंद्र गुप्ता के साथ राजोरी-पुंछ के विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता, मंडल प्रधान, ब्लाक प्रधान, व्यापार मंडल प्रधान आदि मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए रवींद्र रैना ने कहा कि यह भाजपा की ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। इस रैली से राजोरी-पुंछ के लोगों की तकदीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार का रोडमैप-विकास का एजेंडा लोगों के समक्ष रखेंगे शाह, प्रदेश में करेंगे दो जनसभा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed