फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah chair a meeting focussing on security issues related to Jammu and Kashmir

Jammu: आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर करेंगे बैठक

Thu, 19 Dec 2024 11:30 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Dec 2024 11:30 AM IST
सार

विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah chair a meeting focussing on security issues related to Jammu and Kashmir
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानि आज शाम को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सूचना के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री को संघ शासित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

गृह मंत्री 2025 के लिए सुरक्षा रोडमैप पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। नई सरकार के गठन के बाद जम्मू में आतंकी गतिविधयों में इजाफा हुआ। मध्य कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सात लोग मारे गए थे। इससे पहले कश्मीर में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों पर हमले हुए थे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में हाल की आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में एेसे हमलों की रोकने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed