{"_id":"67fd7332226cb2b72a0aca35","slug":"ambedkar-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101145-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अखनूर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्य कार्यक्रम बाटला गांव में डॉ. आंबेडकर मेमोरियल सोसाइटी की ओर से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिंदर कुमार ने की। इस अवसर पर अखनूर के विधायक मोहन लाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाटला से शोभायात्रा के रूप में हुई। इस दौरान जनसभा में विधायक मोहन लाल ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कायर्क्रम में पूर्व सरपंच देस राज, डॉ केसी भगत, मनोज कुमार, रमेश चंद्र, चुनी लाल, ओम प्रकाश, बचन लाल, भाजपा जोडियां मंंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
जिला भाजपा कार्यालय अखनूर में भी आंबेडकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल, जिला प्रधानमंत्री कुलदीप बनोत्रा व पूर्व विधायक राजीव शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजिल अर्पित की।
विज्ञापन
अखनूर बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी डॉ. आंबेडकर को नमन किया गया। इस दौरान संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह मन्हास (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखनूर) ने की। उनके साथ काली दास (भलवाल), जिला उपाध्यक्ष रशपाल सिंह, सोमराज, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित कुमार, कैप्टन रमेश, गार सिंह, कमल शर्मा, नारायण दास, कुंज लाल और मीडिया प्रभारी केके भगत उपस्थित रहे।