{"_id":"6669955de00f9a1d970d07bf","slug":"amarnath-yatra-up-to-250-buses-for-amarnath-yatra-80-to-90-buses-will-be-run-on-one-side-daily-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में 250 तक बसें होंगी, रोजाना एक तरफ से 80 से 90 बसें चलाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में 250 तक बसें होंगी, रोजाना एक तरफ से 80 से 90 बसें चलाई जाएंगी
Wed, 12 Jun 2024 06:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:02 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा में परिवहन सुविधा देने की जिम्मेदारी जेकेआरटीसी की होती है, ऐसे में तैयारियां शुरू कर ली है। यात्रा में प्रतिदिन 80 से 90 वाहन एक तरफ से जाते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान 200 से 250 तक वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जेकेआरटीसी ने 200 से 250 तक यात्री वाहनों की व्यवस्था की है। इसके लिए निजी ट्रांसपोर्टर की भी सेवाएं ली जाएंगी। अगले सप्ताह तक जेकेआरटीसी यात्री वाहनों का किराया भी तय कर लेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में परिवहन सुविधा देने की जिम्मेदारी जेकेआरटीसी की होती है, ऐसे में तैयारियां शुरू कर ली है। यात्रा में प्रतिदिन 80 से 90 वाहन एक तरफ से जाते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान 200 से 250 तक वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें आधे वाहन निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के होंगे।
विज्ञापन
यात्रा के काफिले के साथ उधमपुर, रामबन में भी यात्री वाहनों की उपलब्धता रखी गई है, ताकि रास्ते में अगर कोई वाहन खराब हो जाता है, उसे जल्द से जल्द बदला जाए। अमरनाथ यात्रा के दौरान जेकेआरटीसी के ही 50 से 60 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अगले सप्ताह तक जेकेआरटीसी एसी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों का किराया भी तय कर लेगा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में हमने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। अगले सप्ताह तक बसों का किराया भी तय कर लिया जाएगा। -राकेश कुमार सरंगल, मुख्यप्रबंधक, जेकेआरटीसी।