फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, token, line

Jammu News: बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा भगवती नगर, तेज धूप में भी भक्तों का उत्साह बरकरार

विज्ञापन
amarnath yatra, token, line
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंदिरों के शहर में हर तरफ बम-बम भोले और जय शिवशंकर के जयकारे गूंज रहे हैं। हर कोई आधार शिविर में एंट्री पाने को उत्साहित है। वीरवार को हालत ऐसे बन गए कि आधार शिविर भगवती नगर के प्रवेशद्वार से दूर तक बाबा के भक्त कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रचंड गर्मी और उमस के बीच भी शिव भक्तों के चेहरों पर उत्साह बरकरार था।
आधार शिविर में प्रवेश पाने के लिए सुबह पांच बजे से ही लाइनें लग गई थीं। सुबह दस बजे तक आधा किलोमीटर तक लंबी कतारें और तेज धूप के बीच बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए भक्त प्रवेश पाने के लिए इंतजार करते रहे। वीरवार को आधार शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों को प्रवेश दिया गया। कई घंटों तक कतार में खड़े रहकर और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने के बाद ही भक्तों को आधार शिविर में प्रवेश मिला। पहले जत्थे में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में सबसे ज्यादा अमरनाथ यात्री पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

कानपुर से आए श्रद्धालु बोले- जम्मू तक सफर अच्छा, भोले बाबा की कृपा से आगे भी यात्रा अच्छी रहेगी
15 वर्ष की आयु के आदित्य चौरसिया कानपुर से हैं और अपने परिवार के साथ श्री अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। आदित्य ने कहा कि पहली बार यात्रा पर आने का सौभाग्य मिला है। कानपुर के ही गोविंद नगर निवासी पवन चौरसिया दूसरी बार यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। पहले जत्थे में यात्रा करनी थी, इसके लिए पहले ही पंजीकरण करवा लिया। बाबा के प्रति श्रद्धा का भाव है, जो हर बार उनके दर्शन के लिए खींच लाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू तक का सफर काफी अच्छा रहा, भोले बाबा की कृपा से आगे की यात्रा भी अच्छी रहेगी। राम शंकर गुप्ता ने कहा कि दो बार यात्रा की और काफी सुखद अनुभव रहा। इस बार भी भोले के आशीर्वाद से सफर अच्छा रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने व्यवस्थाओं में काफी सुधार किया है। टोकन व्यवस्था शुरू होने से यात्रा काफी सुगम हो गई है। कानपुर से जम्मू तक का सफर काफी अच्छा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए काफी कुछ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गर्मी से बचाने के लिए हो अस्थायी छत की व्यवस्था
कानपुर से जत्थे में आए सुरेश गुप्ता पांचवीं बार अमरनाथ यात्रा करेंगे। अपने चार बार के अनुभव को सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि हर बार प्रदेश प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की है। जम्मू में गर्मी काफी है, लंबी लाइन लगती है। अगर प्रशासन एक किलोमीटर तक अस्थायी छत की व्यवस्था करे तो सुविधा होगी। पप्पू गुप्ता ने कहा कि आधार शिविर में प्रवेश करने की प्रक्रिया अभी थोड़ी सख्त है। सुरक्षा जांच के कारण काफी समय लगता है। धूप काफी तेज और अगर बारिश भी होगी तो कतारों में खड़ा रह पाना काफी मुश्किल है। अगर अस्थायी छत की व्यवस्था हो तो बारिश या तेज धूप में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। इसी जत्थे में आए पंकज शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा थी। इस बार बाबा का बुलावा आया है। सफर कैसा होगा, परेशानी क्या होगी अगर इसके बारे में सोचना होता तो यात्रा पर ही नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed