फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra third day Postponed due to heavy rain

भारी बारिश ने रोकी बाबा बर्फानी के भक्तों की राह, तीसरे दिन भी यात्रा स्थगित, आज मौसम में सुधार 

Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग/श्रीनगर/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग/श्रीनगर/जम्मू Updated Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra third day Postponed due to heavy rain

अमरनाथ यात्रा में शनिवार तीसरे दिन भी खराब मौसम बाधा बनी। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर भारी बारिश से यात्रा स्थगित की गई। जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से चौथे जत्थे को रवाना नहीं किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार से उधमपुर हाईवे पर फंसे तीसरे जत्थे के करीब दो हजार यात्रियों को पहलगाम के लिए शनिवार सुबह रवाना किया गया। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक हजारों यात्री फंसे हुए हैं। इस बीच शनिवार तीसरे दिन शाम तक 587 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह पहले से रवाना हुए जत्थे के श्रद्धालु थे। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार शाम को मौसम में सुधार हुआ। इससे रविवार को यात्रा जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उधमपुर के टिकरी व अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार से रोके गए पहलगाम जत्थे के दो हजार श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। रेलवे आरक्षण और हवाई टिकट होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गंतव्यों की ओर बिना दर्शन किए लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में यात्रा ओवरलोड हो जाने से दोपहर को यात्रियों की एंट्री बंद कर दी गई। यहां देशभर से 2200 के करीब यात्री पहुंच गए थे, जबकि शिविर में 13 हालों में 1300 के अलावा अधिकतम दो हजार यात्रियों को ठहराने की क्षमता है।

आधार शिविर पर पहुंच रहे अन्य यात्रियों को दूसरे स्थानों पर ठहराया जा रहा है। लखनपुर में भी यात्रियों को रोका गया है। झज्जर कोटली में पुलिस की ओर से रोके जाने पर अमरनाथ यात्रियों ने प्रदर्शन कर कुछ देर के लिए हाईवे बाधित किया। ये सभी निजी वाहनों से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। 

आज मौसम में होगा सुधार 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को राज्य में मौसम में सुधार आएगा। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 2-3 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होगी। इसमें जम्मू संभाग ज्यादा प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed