फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra stopped due to heavy rain,

Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, रास्ते की कराई जाएगी मरम्मत, अधिकारी ने कही ये बात

Sun, 11 Aug 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Aug 2024 10:49 PM IST
सार

बालटाल मार्ग से किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारी के मुताबिक यात्रा से जुड़ा आगे का अपडेट समय-समय पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra stopped due to heavy rain,
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बारिश के चलते रास्ते की मरम्मत की जरूरत है। इसको देखते हुए 12 अगस्त के लिए यात्रा को रोक दिया गया है। मरम्मत का कार्य पूरा होने पर फिर से यात्रा शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग की तत्काल मरम्मत और रखरखाव के कार्य करने की जरूरत है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कल बालटाल मार्ग से किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा से जुड़ा आगे का अपडेट समय-समय पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को भी आधार शिविर से कोई जत्था नहीं भेजा गया। आखिरी पड़ाव में चल रही यात्रा में श्रद्धालु सीधे ही बालटाल रूट के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शनिवार को 1608 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे। इसके साथ यह आंकड़ा 510570 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed