फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra Security Arrangements; DIG Held meeting with Police Officials

Jammu News: अतिरिक्त नाके लगेंगे, आधार शिविर व लंगर स्थलों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
Amarnath Yatra Security Arrangements; DIG Held meeting with Police Officials
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी जम्मू, सांबा, कठुआ रेंज
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू, सांबा एवं कठुआ रेंज के डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त नाके स्थापित होंगे, साथ ही आधार शिविर भगवती नगर, लंगर स्थलों पर सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त रहेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी हितधारकों के साथ अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ऑपरेशन थर्ड आई के तहत सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

रविवार को जम्मू, सांबा एवं कठुआ रेंज के डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के साथ-साथ जम्मू जिले के वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में बैठक बुलाई। बैठक में एसएसपी जम्मू जोनल, एसडीपीओ और एसएचओ मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारियों को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में रात के समय सभी नाकों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। उन्हें ऐसे स्थानों की पहचान करने को कहा गया जहां अधिक नाके लगाए किए जा सके। इस दौरान खुफिया एजेंसियों (सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्र एजेंसियों) के साथ उचित संपर्क बनाए रखे जाने को कहा। बैठक में यातायात व्यवस्था, पार्किंग सुविधाओं सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत बातचीत कर योजना बनाई गई। डीआईजी ने अमरनाथ यात्रा की अवधि के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता और तैयारी बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा और मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed