फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, sarswati dham

Jammu News: सरस्वती धाम में टोकन के लिए तड़के ही पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
amarnath yatra, sarswati dham
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्थित सरस्वती धाम में टोकन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कोई सुबह साढ़े चार बजे से कतार में था, तो कोई छह बजे से। बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। जिन श्रद्धालुओं को वीरवार को पहलगाम रूट के लिए टोकन नहीं मिला था, उन्हें शुक्रवार को पहलगाम रूट के लिए टोकन जारी हुआ।
मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले अनुप सेन ने कहा कि वह सुबह ही टोकन के लिए कतार में खड़े हो गए थे। 30 लोगों का जत्था है। दो जुलाई को यात्रा का पंजीकरण हुआ है। साथ में जितेंद्र खत्री और अरुण पाटिल भी थे। सुखद एहसास हो रहा है। यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बिहार के कटिहार के रहने वाले सुमेश अपने भाई के साथ जम्मू पहुंचे हैं। सुबह साढ़े चार बजे से टोकन के लिए सरस्वती धाम पहुंच गए थे। यह तीसरी यात्रा है। अब तक किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। लंगर में सुबह चाय, कचौरी और दोपहर में राजमा चावल आदि मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर निवासी योगेन ने कहा कि पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। दो जुलाई को पहलगाम रूट से यात्रा करनी है। उत्तर प्रदेश से सुरेंद्र कुमार परिवार के साथ शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। सुबह छह बजे टोकन के लिए पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे टोकन मिला। पहली बार यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed